कील मुंहासों और कब्ज को दूर करने की अचूक दवा है!
अंजीर जिसे फिग्स भी कहते हैं, इसका फल कई प्राकृतिक स्रोतों से भरपूर है। इसमें कई रोगों से लड़ने की क्षमता भी होती है। सूखा अंजीर पूरे साल बाजार में मिलता है। एक नजर डालिए इसके फायदों पर-
कील मुंहासे से पाएं छुटकारा
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा कील मुंहासे हो गए हैं तो अंजीर का पेस्ट फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। इसके अलावा आप चाहें तो अंजीर की टहनी से निकलने वाला मिल्की जूस और पत्तों को पीसकर जो पेस्ट बनता है, उसे भी लगा सकते हैं। इससे चेहरे की रौनक भी बढ़ती है। साथ ही इसमें ऐंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज भी होती है।
कब्ज की परेशानी होगी दूर
अंजीर, कब्ज में भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना दो से तीन सूखे अंजीर को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इस नुस्खे को रोजाना एक महीने तक आजमाने से आराम मिलेगा।

Comments
Post a Comment