जोड़ो के दर्द का घरेलू उपाय
हमारी हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल आदि की बनी होती हैं। ऐसे में किसी भी एक तत्व की कमी होने के कारण उनमें दर्द हो सकता है। ऐसे में आपको चलने फिरने में दिक्कत, सूजन वगैराह का सामना करना पड़ सकता है। अगर अगर आप हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। 1-आराम करें और दर्द बढ़ाने वाली गतिविधियां ना करें।2-बर्फ और गर्म पैड्स लगाएँ जो दर्द और सूजन कम करने में सहायक होते हैं।3-सूजन कम करने के लिए अपने घुटने को जितना हो सके उठाकर रखें। घुटनों के नीचे या बीच में तकिया रखकर सोएँ।4-ठीक होते समय घुटने को ज्यादा हिलने-डुलने से बचाने के लिए ब्रेस पहनें।5-यदि आपका वजन अधिक है तो उसे कम करें।6-ज्यादा लम्बे समय तक खड़े ना रहें। यदि खड़े होना ही हो तो मुलायम, गद्देदार जगह पर रहें। दोनों पैरों पर समान भार देकर खड़े रहें।7-जब आप सोएँ तो करवट के समय घुटनों के बीच तकिया रख लें ताकि दर्द कम हो सके।8-सपाट जूते पहनें जो गद्देदार और सुविधाजनक हों।

Comments
Post a Comment